Connect with us

देहरादून

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, कैफे कर्मचारी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में 26 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ कैफे में काम करने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता दोनों पैरों और एक हाथ से दिव्यांग है तथा बोलने में असमर्थ है। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब पीड़िता घर पर अकेली थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हिंदूवादी नेता हिरासत में लेने पर हंगामा, व्यापारियों ने पलटन बाजार बंद कराया

पीड़िता के पिता ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह दवाई लेने दून अस्पताल गए थे। दोपहर करीब 3:30 बजे घर लौटने पर दरवाजे खुले मिले और बेटी रोती हुई मिली। इशारों और लिखकर उसने बताया कि एक अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अर्जुन हत्याकांड के शूटरों के साथ पुलिस मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। एसएसपी ने विशेष जांच टीम गठित की। जांच में आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अजय राय, कैफे कर्मचारी, के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement