Connect with us

देहरादून

चकराता रोड पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार में डॉक्टर की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देर रात पार्टी से लौट रहे ग्राफिक एरा अस्पताल के 27 वर्षीय जूनियर डॉक्टर केतन चौधरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रविवार रात करीब डेढ़ बजे एफआरआई गेट के पास हुआ, जब उनकी तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही फॉर्च्यूनर कार से टकरा गई।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी डॉक्टर केतन धूलकोट स्थित अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में तैनात थे। रविवार रात वे कुछ दोस्तों के साथ शहर में पार्टी में शामिल होने आए थे। रात डेढ़ बजे के करीब सभी बाइक से लौट रहे थे। बल्लूपुर चौक पार करने के बाद केतन ने रफ्तार बढ़ाई और अपने साथियों से आगे निकल गए।
एफआरआई गेट के पास अचानक उनकी बाइक कार से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला टायर फट गया और डॉक्टर बाइक से उछलकर कार से टकराने के बाद करीब बीस फीट दूर सड़क की दूसरी ओर जा गिरे। हादसा देख पीछे से आ रहे साथी भी मौके पर पहुंचे।
कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर रात 1.37 बजे कैंट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कैंट केसी भट्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे से अस्पताल स्टाफ और दोस्तों में गहरा शोक है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले को आदर्श बनाने की कवायद तेज़: सीएम धामी ने 126 करोड़ की 27 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, विकास कार्यों की दी जानकारी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement