Report by : CWN Desk
Published at :
सरकारी सस्ते गल्ले का लाखों का राशन डकारकर।6 साल से फरार डीलर पकड़ा

एसटीएफ ने देहरादून से पकडा, डीलर पर था इनाम घोषित
देहरादून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, उत्तराखण्ड श्री आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि वर्ष 2017-18 में पुलिस लाईन धर्मपुर स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन श्री प्रदीप गर्ग, संजय कुमार एंव विकास गोयल नि0 खुडबुडा द्वारा किया जाता था। विपणन निरीक्षक देहरादून भण्डारण द्वारा अपनी जांच में पाया कि उक्त दुकान के विक्रेताओं द्वारा निर्गत खाद्यान्न के सापेक्ष करीब सवा 6 लाख रूपये की धनराशि का खाद्यान्न बढाकर दिखाया गया था, जिस पर अभियुक्तगणों के विरूद्व सरकारी खाद्यान्न के दुरूपयोग/वितरण को लेकर की गई गंभीर वित्तीय धोखाधडी को लेकर श्री हरेन्द्र सिंह, केन्द्र प्रभारी/विपणन निरीक्षक देहरादून भण्डारण, ट्रांस्पोर्टनगर देहरादून द्वारा *थाना पटेलनगर में मु0अ0सं0 510/18 धारा 409,420, 467, 468,471 भादवि पंजीकृत कराया गया,जिसमें तभी से अभियुक्त विकास गोयल पुत्र देवी शंकर गोयल फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 10,000/ रूपये ईनाम की घोषणा की गई थी,  जिस पर आज दिनांक 19.03.2024 को विकास गोयल के सम्बन्ध में गोपनीय सूचना प्राप्त होने पर एसटीएफ की टीम द्वारा अभियुक्त विकास गोयल को अलकनन्दा कालोनी थाना पटेलनगर, देहरादून क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाना पटेलनगर दाखिल किया गया।
अभियुक्त का नामः- विकास गोयल पुत्र देवी शंकर गोयल निवासी 298/1 मौहल्ला खुडबुडा कोतवाली नगर देहरादून हाल निवासी– अलकनन्दा कालोनी थाना पटेलनगर देहरादून।
गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ की टीमः-
1- अ0उ0नि0 श्री हितेश कुमार, 2-हे0का0 कैलाश नयाल, 3- हे0कां0 विरन्द्र नौटियाल, 4- हे0कां0 अर्जुन रावत, 5- कां0 देवेन्द्र कुमार, 6- का0 अनिल कुमार

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›