Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा नगर निगम में ड्रोन सर्वे अंतिम चरण में, मकानों को मिलेगा यूनिक हाउस नंबर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा में संपत्ति सर्वेक्षण और ड्रोन आधारित पैमाइश का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही शहरवासियों को उनके मकानों का यूनिक हाउस नंबर आवंटित किया जाएगा। यह नई व्यवस्था न केवल मकानों की पहचान को सरल बनाएगी बल्कि नगर निगम द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में भी पारदर्शिता लाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दस दिन के अंदर पर्यावरण मित्रों का वेतन भुगतान न होने पर होगा आंदोलन

नगर निगम के 40 वार्डों में ड्रोन सर्वे और जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) तकनीक के माध्यम से संपत्तियों की डिजिटल मैपिंग की जा रही है। सर्वेक्षण में लगी एजेंसी मकानों की डोर-टू-डोर जाकर नापजोख कर रही है। इस दौरान मकानों का ब्योरा इकट्ठा कर हर संपत्ति को यूनिक हाउस नंबर दिया जा रहा है।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, वार्डबंदी और संपत्ति सर्वेक्षण पूरा होते ही हर मकान को उसकी विशेष पहचान मिल जाएगी। साथ ही पुराने रिकॉर्ड भी अपडेट होंगे। इससे कर निर्धारण, संपत्ति प्रबंधन और अन्य शहरी सेवाओं में पारदर्शिता और सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित होगी। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि यह व्यवस्था करदाताओं की संख्या बढ़ाने और नगर निगम की आय में वृद्धि में भी सहायक सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में खौफनाक वारदात, बेटी और दामाद ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, देखिये दिल दहलाने वाला वीडियो
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement