Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में दर्दनाक हादसा: डंपर ने मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी गंभीर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की: रुड़की में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर पुलिस चौकी के अंडरपास के पास हुआ।


पुलिस के अनुसार, लंढौरा क्षेत्र के गांव गाधारोना निवासी कय्यूम (28) अपनी पत्नी महरूमा और सात साल की बच्ची के साथ बाइक से सहारनपुर जा रहा था। तभी सामने से गलत दिशा से आ रहे एक मिट्टी से भरे डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कय्यूम की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी महरूमा गंभीर रूप से घायल हो गईं और बच्ची को भी हल्की चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की ले गई। डॉक्टरों ने महरूमा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को जब्त कर लिया है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने जाम हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई की।

Select Language

Advertisement