Report by : CWN Desk
Published at :
मुरादाबाद में नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

देहरादून। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद चाकू की नोक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। पोक्सो न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म का एक पुराना मामला सामने आया है। किशोरी के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सहारनपुर के बेहट निवासी एक दूसरे समुदाय के युवक ने उनकी 16 वर्षीय बहन को क्षेत्र के होटल में बुलाया। युवक ने उनकी बहन को नशीला पदार्थ पिला दिया।
विरोध करने पर चाकू की नोक पर उनकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उनकी बहन की अश्लील वीडियो और फोटो भी बना ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर उनकी बहन का वीडियो, फोटो वायरल करने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुराने कानून आईपीसी के तहत आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, हानिकारक पदार्थ देकर चोट पहुंचाने, लज्जा भंग करने के लिए हमला और आपराधिक धमकी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर के कलसिया चौक से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›