Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

गंगोलीहाट में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पाॅक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
थाना गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से स्कूल गई और घर नहीं पहुंची। हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में गठित थाना पुलिस की टीम को दो घंटे बाद गुमशुदा गांव के पास जंगल में मिली। इस दौरान बालिका ने बताया कि पवन कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस और 3/4 पाॅक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में हेड कांस्टेबल देश दीपक धौनी, कांस्टेबल रवि कुमार, मनीष चंद्र, कमल तुलेरा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर की 10 वर्षीय रूही मनकोटी बनीं 'पहाड़ की ब्रांड एंबेसडर', ब्लॉगिंग से बचा रहीं लोक संस्कृति
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement