Connect with us

हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र की युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और चोरी छिपे इसकी वीडियो बना ली। आरोपी ने इस अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता के पिता ने हरियाणा निवासी एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता ने अपने परिजन के साथ कोतवाली ज्वालापुर पहुंचकर आपबीती बयां की। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि एक रिश्तेदार के विवाह में उसकी जान पहचान दिव्यांश निवासी चिड़िमार मोहल्ला अंबाला कैंट हरियाणा से हुई थी। आरोप है कि उसे बहला फुसलाकर उसने उसके साथ दोस्ती कर ली। जिसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवक अक्सर यहां आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने चोरी छिपे अश्लील फोटो एवं वीडियो बना ली। आरोप है कि युवक ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कई परिचितों को फोटो और वीडियो भेज दिया और वायरल कर दिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि नाबालिग के पिता की शिकायत पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement