Connect with us

नई दिल्ली

इक्वाडोर में भूकंप, 14 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दक्षिणी इक्वाडोर और उत्तरी पेरू में जान-माल का नुकसान

गुयास। इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.8 रही। का भूकंप आया है।समाचार एजेंसी एपी के हवाले से इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो का कहना है कि भूकंप ने 14 लोगों की जान चली गई। दक्षिणी इक्वाडोर और उत्तरी पेरू में आए भूकंप के बाद इमारतों को भी नुकसान पहुंचा 
इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने एक ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि भूकंप की 6.8 रही है। जो गुयास प्रांत के बालाओ शहर से लगभग 10 किलोमीटर (6.2 मील) की दूरी पर 66.4 किमी (41.3 मील) की गहराई में आया था। इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन सचिवालय ने बयान जारी कर कहा है कि क्वेंका शहर में कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है। भूकंप से दो अन्य प्रांतों में क्षति हुई है। देश के 24 प्रांतों में से आधे से अधिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Select Language

Advertisement