Report by : CWN Desk
Published at :
मुक्तेश्वर में सेव व नाशपाती पर महिला समूह का आठ दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सीआईटीएच मुक्तेश्वर के वैज्ञानिक दे रहे है प्रशिक्षण

धानाचूली। केंद्रीय शीतोष्ण बगवानी संस्थान  (सीआईटीएच )  मुक्तेश्वर में  उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन जायका परियोजना के तहत नैना देवी  जायका  स्वायत्त सहकारिता समिति के 38 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने सेव एवं नाशपाती उत्पादन के प्रशिक्षण पर प्रतिभाग किया।

सीआईटीएच के डॉ. अरुण किशोर प्रभारी वैज्ञानिक के जानकारी देते बताया प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 दिवस तक चलेगा । प्रशिक्षण के पहले दिन कुल 50 लाभार्थियों द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता अध्यक्ष लीला नयाल एवं सचिव हेमा पलड़िया द्वारा की गई।

प्रशिक्षण में  सीआईटीएच के डॉ. अरुण किशोर प्रभारी वैज्ञानिक द्वारा सेव व नाशपाती उत्पादन के अतिरिक्त क्षेत्र में पाए जाने वाली शीतोषण फल प्रजातियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान परियोजना सलाहकार उमेश जोशी, एमएस पंकज ओझा, रेंजर नवीन जोशी, अनीता फुलारा, संतोष ,नवल ,संजय कांडपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›