Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून से अप-डाउन की आठ ट्रेंने तीन महीने तक रहेंगी बाधित

रेलवे ने ट्रैक पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के निरस्तीकरण की तिथियां जारी की
देहरादून। देहरादून से अप-डाउन की आठ ट्रेंने अगले तीन महीने तक प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने ट्रैक पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के निरस्तीकरण की तिथियां जारी कर दी हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि कोटा से देहरादून आने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस नौ जनवरी से पांच फरवरी और देहरादून से कोटा जाने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस आठ जनवरी से चार फरवरी तक रदद रहेगी। उज्जैन से देहरादून से आने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस 24, 25, 31 जनवरी और एक फरवरी को रदद रहेंगी। देहरादून से उज्जैन जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस 23, 24, 30 और 31 जनवरी को रदद रहेगी। इंदौर से देहरादून आने वाली इंदौरी एक्सप्रेस 21, 27, 28 जनवरी, 3 और 4 फरवरी को नहीं चलेगी। जबकि देहरादून से इंदौर जाने वाली इंदौरी एक्सप्रेस 20, 26, 27 जनवरी, 2 और तीन फरवरी को नहीं चलेगी। वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 दिसंबर, 1, 4, 6, 8, 11,13,15,18, 20,22, 25, 27, 29 जनवरी, 1, 3,5,8, 10,12,15,17,19,22,24, 26, 29 फरवरी को रदद रहेगी। वहीं, देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस 3,5,8, 10,12,15,17, 19, 22, 24, 26, 29,31 दिसंबर, 2, 5, 7, 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 29, 30 जनवरी, 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 फरवरी को रद रहेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›