Connect with us

उत्तराखण्ड

आज से प्रदेश के 84 नगर निकाय का कार्यकाल पूरा, डीएम प्रशासक नियुक्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अध्यक्ष और मेयर हो जाएंगे निवर्तमान, 6 महीने या फिर नए बोर्ड गठन तक प्रशासक संभालेंगे काम
हल्द्वानी। राज्य में निकाय चुनाव की तारीख और सभी के कार्यकाल पूरे होने के बाद शासन ने राज्य की तमाम जिला पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आज जिला अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। आज एक दिसम्बर से सभी अध्यक्ष, मेयर और चैयरमैन निवर्तमान हो जाएंगे।
शहरी विकास निदेशालय के अनुसार साल 2018 में निर्वाचित 84 नगर निकाय का कार्यकाल 1 दिसंबर 2023 को पूरा होने वाला है। ऐसे में शहरी विकास मंत्रालय ने परिसीमन राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा था। जिसमें क्षेत्र बढ़ाने की वजह से वोटरों की सूची भी तैयार करने की बात कही गई थी। इन्हीं सब मामलों को देखते हुए चुनाव को आगे कराए जाने का आग्रह भी किया गया था।
लिहाजा इसी आधार पर निदेशालय ने उप नगर पालिका अधिनियम 1916 और उप नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत नगर निकायों में प्रशासक तैनात करने की सिफारिश की थी, जिसे आज मान लिया गया है. अब एक दिसंबर के बाद तमाम जगहों के नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत और नगर निगम के मेयर ने निवर्तमान कहलाएंगे।
शहरी विकास निदेशालय ने शासन को पत्र लिखकर यह कहा 1 दिसंबर से अगले 6 महीने या फिर नए बोर्ड का गठन होने तक सभी जगह पर प्रशासन नियुक्त किया जाएं, क्योंकि सभी का कार्यकाल 1 दिसंबर को पूरा हो रहा है। तर्क यह भी दिया गया था कि परिसीमन राज्य निर्वाचन आयोग राज्य में मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया को पूरा कर रहा है, जो फरवरी महीने में पूरी हो जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement