Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश: राजाजी राष्ट्रीय पार्क से निकला एक हाथी रविवार शाम बैराज पुल होते हुए एम्स रोड पर पहुंच गया। हाथी के आने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क किनारे खड़े लोगों में भगदड़ मची और एक मानसिक दिव्यांग युवक को पटक दिया।
हाथी कुनाऊ गांव से होते हुए बैराज पुल पर पहुंचा। पुल पर मौजूद वाहनों के चालकों ने हाथी को देखकर अपनी गाड़ियां मोड़ लीं। हाथी एम्स रोड पर आकर बीरभद्र मंदिर की ओर बढ़ गया। इसी दौरान मंदिर के पास एक दिव्यांग युवक को पटक दिया। घायल को एम्स में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल में खदेड़ दिया। ऋषिकेश रेंजर गंभीर सिंह धमांदा ने बताया कि हाथी के पार्क से निकलकर आबादी क्षेत्र में आने से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।