Report by : CWN Desk
Published at :
कांवड़ यात्रा में हाथियों का उत्पात: डीजे की आवाज से भड़के, एक घायल, वाहन पलटा, देखिए वीडियो

देहरादून। हरिद्वार रोड स्थित मणिमाई मंदिर के पास शनिवार देर रात कांवड़ यात्रियों के भंडारे में हाथियों का झुंड घुस आया। डीजे की तेज आवाज से हाथी भड़क गए और एक कांवड़िये को उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए दून अस्पताल भेजा गया।

हाथियों ने मौके पर खड़ी दो ट्रालियों को पलट दिया और जमकर उत्पात मचाया। अफरातफरी मच गई और कांवड़ यात्री जान बचाकर इधर-उधर भागे। घटना की सूचना पर लच्छीवाला रेंजर मेधावी कीर्ति और वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत पंडाल खाली कराया और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

रेस्क्यू टीम के लीडर जितेन्द्र बिष्ट ने बताया कि डीएफओ देहरादून नीरज शर्मा को सूचना दी गई थी, जिनके निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर गश्त की और हाथियों को वहां से भगाया। विभाग की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›