Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश के शिवपुरी रिजॉर्ट में अमेरिकी महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

ऋषिकेश। शिवपुरी क्षेत्र के बड़ल गांव स्थित एक रिजॉर्ट में अमेरिका की कैलिफोर्निया निवासी 39 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ ऋषिकेश घूमने आई थी। रविवार को महिला का शव कमरे में मिला। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›