उधमसिंह नगर

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोडवेज चालक को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

बाजपुर। बुधवार को बाजपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर पट्टी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। हल्द्वानी डिपो में तैनात विशेष श्रेणी के चालक 42 वर्षीय सुरजीत सिंह, निवासी आवास विकास कॉलोनी जसपुर (मूल रूप से धारा फार्म, अफजलगढ़, बिजनौर) की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरजीत सिंह परिचालक जीतराम पुत्र कश्मीर सिंह (निवासी जोगीपुरा, बाजपुर) के साथ चंडीगढ़ से हल्द्वानी लौट रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे सुल्तानपुर पट्टी के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बस को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बस चालक सुरजीत सिंह विरोध जताने ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने उन्हें कथित रूप से धक्का दे दिया। संतुलन बिगड़ने पर सुरजीत सिंह नीचे गिर गए। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने वाहन समेत भागते समय सुरजीत को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है, फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। इस दुखद घटना से परिवहन निगम और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी