Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी व दिनेशपुर में सड़क हादसों में दो की मौत, तितोली में नौले में डूबने से मासूम ने गंवाई जान

पंतनगर। मटकोटा फ्लाईओवर पर लावारिस मवेशी से टकराने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय गोविंद सिंह बिष्ट पुत्र रामसिंह निवासी बिंदुखत्ता के रूप में हुई है, जो सिडकुल की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, गोविंद सिंह ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी फ्लाईओवर पर अचानक एक लावारिस मवेशी सामने आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर लगे लोहे के एंगल से जा टकराई, जो सीधे उनके सीने में घुस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। गोविंद अपने पीछे पत्नी और सात वर्ष की बेटी को छोड़ गए हैं। वहीं क्षेत्रीय लोगों में लावारिस पशुओं की वजह से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर भारी नाराजगी है। इससे पहले बुधवार शाम खटीमा में भी एक युवक की मवेशी से टकराकर मौत हो चुकी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›