Connect with us

हरिद्वार

अन्नदाता किसानों के सभी कर्ज समाप्त किए जाएं: वर्मा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड की भाजपा सरकार गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल दिलाए: भगत सिंह

हरिद्वार -आज यहां ग्राम बहादुरपुर जट व जमालपुर में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों की उन्नति के लिए भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाए और सरकारों की गलत नीति के कारण अन्नदाता किसानों पर बढ़ते हुए कर्ज को सरकार समाप्त करें। आजादी से अब तक 75 वर्षों में यदि देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी मिल जाता तो देश के किसानों को 50 लाख करोड़ रुपए अधिक मिलता और यदि लाभकारी मूल्य मिल जाता तो देश के किसानों को 200 लाख करोड़ रुपए मिलने चाहिए थे। लेकिन सरकारों की किसान विरोधी नीतियों के चलते देश के अन्नदाता किसान आज 22 लाख करोड़ रुपए के कर्ज बंद हो गई है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार सभी किसानों के कर्ज को समाप्त करके अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाएं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कहा था कि हमारी सरकार आने पर किसानों के सभी कर्ज समाप्त किए जाएंगे और किसानों की आय दुगनी की जाएगी और गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर चीनी मिलों से गन्ने का भुगतान कराया जाएगा यह सब हवा-हवाई साबित हो रहा है और किसान कर्ज बंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि एमएसपी को गारंटी कानून बनाया जाए किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाये जाए। मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए जाएं किसानों को कृषि कार्य हेतु निशुल्क बिजली और ₹50 डीजल उपलब्ध करा जाए और खेती में इस्तेमाल होने वाली दवाई खाद बीज कृषि यंत्र से जीएसटी हटाकर सस्ते किए जाएं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों की क्रय शक्ति बढ़ने से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ना प्रदेश और देश के आर्थिक रीढ़ है गन्ने से सबसे अधिक राजस्व सरकारों को प्राप्त होता है इसलिए गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल गन्ना किसानों को नगद दिलाया जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिरोज खान ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों के बलबूते ही सरकार देश के 80 करोड लोगों को निशुल्क राशन बांट रही है इसलिए सरकार अन्नदाता किसानों की मदद करने के लिए आगे आए और किसानों के सभी कर्ज समाप्त कराए। बैठक का संचालन करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय महासचिव रविंदर चौधरी गुर्जर ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है। जब देश के चंद पूंजीपतियों के 10 लाख करोड रुपए सरकार माफ कर सकती है तो अन्नदाता किसानों की मदद क्यों नहीं की जा सकती है। रविंद्र चौधरी गुर्जर ने कहा कि देश को बचाने के लिए किसानों को आगे बढ़ाना जरूरी है। बैठक में विपिन कुमार राज सिंह परवेज अंसारी महबूब हसन धर्मेंद्र चौधरी पंकज यादव राजेश वर्मा प्रधान खेमचंद करण पाल सिंह विकास चौधरी प्रदीप कुमार योगेश कुमार कुलदीप कुमार धूम सिंह डॉक्टर ओमपाल इलियास नूर हसन मौजा बली खलील अहमद उस्मान अली अनिल सैनी नीरज सैनी आदि ने भाग लिया।

Select Language

Advertisement