Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

पौड़ी में माउंटेन म्यूजियम और प्लेनेटोरियम संस्थान की होगी स्थापना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपनी निधि से 4.62 करोड़ रुपए की राशि जारी की

देहरादून। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में माउंटेन म्यूजियम ( पर्वतीय संग्रहालय) और प्लेनेटोरियम (तारामंडल) संस्थान की स्थापना की जाएगी। इससे पौड़ी खगोल विषय के जित्रासुओं के लिए बेहतर डेस्टिनेशन भी बनेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपनी निधि से इनके निर्माण के लिए 4.62 करोड़ रुपए की प्रारंभिक राशि जारी की है। दोनों संस्थानों के निर्माण में लगभग 30 करोड़ का खर्च आएगा जिसे वह अपनी निधि व अन्य संस्थाओं की मदद से जुटाएंगे।
बलूनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी इन संस्थानों के निर्माण में रूचि दिखाई और राज्य सरकार की तरफ से हर मदद देने का भरोसा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की सदाशयता पर उनका आभार भी जताया। बलूनी ने कहा कि यह राज्य का पहला और अखिल भारतीय स्तर पर भी अनूठा केंद्र होगा, जहां खगोल और भूगोल, इतिहास और संस्कृति से एक ही स्थान पर परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पौड़ी नगर कि अपनी विशिष्ट भौगोलिक संरचना है, जिसके समक्ष एक लंबी पर्वत श्रृंखला और हिमालय चोटियों का सुस्पष्ट विहंगम दृश्य दिखाई देता है, जो पौड़ी नगर को प्लेनेटोरियम (तारामंडल) व माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) के निर्माण को आदर्श स्थल बनाता है। भविष्य में देश -विदेश के खगोल विषय के जिज्ञासुओं के लिए यह बेहतर डेस्टिनेशन बनेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement