Report by : CWN Desk
Published at :
कुमाऊं मंडल में पारस्परिक स्थानांतरण के अंतर्गत 58 सहायक अध्यापकों का तबादला

नैनीताल। कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में पारस्परिक स्थानांतरण के अंतर्गत 58 सहायक अध्यापकों का तबादला कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के मंडलीय कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें 50 एलटी शिक्षक सामान्य शाखा जबकि 8 सहायक अध्यापक महिला शाखा के शामिल हैं।
बता दें कि शासन के निर्देशों के क्रम में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं की ओर से मंडल के सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर ब्योरा मांगा गया था। जिसमें मंडलभर से करीब दो सौ शिक्षकों की ओर से आवेदन किया गया। अब अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं लीलाधर व्यास की ओर से स्थानांतरण कर दिया गया है। विभिन्न विषयों के कुल 58 शिक्षकों को सुगम से दुर्गम तथा दुर्गम से सुगम में तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने पारस्परिक स्थानांतरण की पहली सूची जारी करने पर आभार जताया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›