Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से बाहर से दवा मंगवाने पर ईएनटी सर्जन की सेवा समाप्त

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में भर्ती आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों से बाहर से दवा मंगाने और धमकाने के आरोप में ईएनटी सर्जन की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। स्वास्थ्य सचिव के आदेश पर हुई जांच में आरोप सही मिले हैं। जिसके बाद अस्पताल में टीएंडएम कंपनी के माध्यम से आउटसोर्स पर तैनात ईएनटी सर्जन की सेवा समाप्त कर दी गई है।
जिला अस्पताल में करीब एक साल पूर्व टीएंडएम कंपनी के माध्यम से आउटसोर्स पर ईएनटी सर्जन डॉ. अंकुर गुप्ता को तैनात किया गया था। बीते दिनों एक मरीज के तीमारदार ने उन पर आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी बाहर से 12 हजार रुपये की दवा मंगाने के आरोप लगाए थे। विरोध करने पर तीमारदार के साथ अभद्रता भी गई। इसकी शिकायत उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और अस्पताल के दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव ने जांच के आदेश दिए थे। जिला अस्पताल प्रबंधन की जांच में मामला सही पाया गया। टीएंडएम कंपनी ने ईएनटी सर्जन डॉ. अंकुर गुप्ता की सेवा 31 अक्टूबर से समाप्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›