उधमसिंह नगर

काशीपुर में नकली दवा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, विभिन्न ब्रांड की नकली दवाइयां बरामद

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर फैक्ट्री को सील कर दी
काशीपुर। कोतवाली पुलिस और एसओज़ी की टीम ने सीतारामपुर स्थित हाईडिल कॉलोनी में छापा मारकर नकली दवा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से विभिन्न ब्रांड के नाम की लाखों रुपये की नकली दवाइयां बरामद हुई हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र स्थित हाईडिल कॉलोनी के एक मकान में नकली दवा बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर सोमवार को पुलिस और एसओजी की टीम ने वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार के साथ छापा मारा। पुलिस ने मौके पर मिले यूपी के शामली निवासी अरुण कुमार पुत्र विनोद कुमार और रुड़की निवासी रविकांत पुत्र ओमपाल को हिरासत में ले लिया। जबकि दो आरोपी फरार हो गए। ड्रग्स इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि मौके पर नामचीन ब्रांड के नाम की एंटीसेप्टिक दवाएं बनाई जा रही थीं। मौके से दवा बनाने की मशीनें व डाई बरामद हुई हैं। इस अवैध फैक्ट्री से बरामद दवाओं और खाली रेपर की लिस्ट तैयार की गई है।
पुलिस ने एक कार भी कब्जे में ली है। बताया जा रहा है कि इसी कार से तैयार दवाइयों की सप्लाई होती थी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि ड्रग्स इंस्पेक्टर की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी