Report by : CWN Desk
Published at :
पिथौरागढ़। उत्तराखंड STF ने दूरसंचार विभाग और गृह मंत्रालय के सहयोग से साइबर ठगी करने वाले फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश किया है। पिथौरागढ़ से रघुवीर सिंह कार्की (30) को गिरफ्तार किया गया, जो स्थानीय लोगों के नाम पर फर्जी मोबाइल सिम एक्टिवेट कर साइबर अपराधियों को बेचता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 748 सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि फर्जी सिम बेचने वालों से सतर्क रहें और अपने नाम से जारी सिम की जांच ‘संचार साथी’ पोर्टल पर जरूर करें। साइबर धोखाधड़ी की आशंका होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।