Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी हल्दूचौड़ की महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप

महिला का निजी अस्पताल में हुआ था पित्त की थैली के पथरी का ऑपरेशन
हल्द्वानी।
सिडकुल मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में महिला का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को पहले एसटीएच हल्द्वानी और फिर बरेली के राममूर्ति अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ (लालकुआं) निवासी पूनम (39) पत्नी समीर को आयुष्मान कार्ड से पित्त की थैली के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। समीर ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऑपरेशन के बाद पूनम की हालत बिगड़ गई। अस्पताल प्रशासन ने रेफर कर दिया गया। मंगलवार को लालकुआं से पहुंचे परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर अस्पताल में पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल प्रशासन ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि ऑपरेशन के बाद हार्ट अटैक से महिला की मौत हुई है। उन्होंने परिजनों के हस्ताक्षर किए दस्तावेज भी जनप्रतिनिधियों को दिखाए। महिला अपने पीछे दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है। एसएसआई हरविंदर कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›