Connect with us

हल्द्वानी

कैंसर अस्पताल हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारियों के 1,455 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

12 मार्च से अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन, एक अप्रैल आवेदन की अंतिम तिथि
देहरादून।
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में राज्य कैंसर अस्पताल हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारियों के 1,455 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12 मार्च से अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। अंतिम तिथि एक अप्रैल निर्धारित की गई है।
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया, चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों व राज्य कैंसर अस्पताल हल्द्वानी में महिला और पुरुष नर्सिंग अधिकारियों के 1455 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए अभ्यर्थी 12 मार्च से एक अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आयकर रिटर्न में देरी से टैक्स अधिवक्ताओं में रोष, रिटर्न भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

खाली पदों में अनुसूचित जाति वर्ग के 288, अनुसूचित जनजाति के 59 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 211, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 211 और सामान्य श्रेणी के लिए 753 पद हैं। बताया, इन पदों के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: बनेगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण, सभी अल्पसंख्यक समुदायों के संस्थानों को मिलेगी मान्यता

Select Language

Advertisement