हल्द्वानी

हल्द्वानी में रिश्तेदार की मैयत से शामिल कार से रामपुर घर लौट रहे बुआ-भतीजे की मौत

कालाढूंगी बाजपुर मार्ग में गड़प्पू जंगल में पेड़ से टकरा गई कार, 3 लोग घायल
हल्द्वानी।
हल्द्वानी में रिश्तेदार की मैयत से शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे दढ़ियाल टांडा निवासी की कार कालाढूंगी बाजपुर मार्ग में गड़प्पू जंगल में पेड़ से टकरा गई, जिसमें हादसे में बुआ-भतीजे की मौत हो गई। जबकि एक चार वर्षीय बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष भगवान महर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर मृतकों की परिजन भी कालाढूंगी अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी केटांडा बादली जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 24 वर्षीय फिरासत अली पुत्र अशरफ अली, 35 वर्षीय जुबेर लाला पुत्र अकबर अली, 35 वर्षीय शाहनाज पत्नी जुल्फिकार दढ़ियाल जिला रामपुर निवासी 35 वर्षीय मुसब्बिहा पत्नी हाजी शाकीर। एक चार वर्षीय बच्चे सहित अपनी कार से हल्द्वानी के किसी रिश्तेदार की मौत के बाद मैयत से शामिल होकर वापस लौट रहे थे कि कालाढूंगी से बाजपुर मार्ग में बरहेनी वन विभाग के चैक पोस्ट के पास कार चालक को नीद की झपकी लग गई जिस कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मुसब्बिहा और फिरासत की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को कालाढूंगी अस्पताल से 108 सेवा से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी