Connect with us

हरिद्वार

खेत में किसान की निर्मम हत्या, हाथ काटे, शव छिपाने के मकसद से जलाने का प्रयास

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र के गांव खेलड़ी में खेत पर गए एक बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई। किसान के दोनों हाथ धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिए गए। शव छिपाने के मकसद से उसे जलाने का प्रयास भी किया।
पुलिस ने बताया कि गांव खेलड़ी में राजपाल (70) पुत्र अतरु अपने परिवार के साथ रहते थे। वह सोमवार सुबह भी खेत पर चले गए थे। रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद राजपाल का पोता वंश खेत पर पहुंचा। राजपाल का शव लहूलुहान अवस्था में खेत में पड़ा हुआ था। धारदार हथियार से दोनों हाथ काट दिए गए थे और धड़ को जलाया जा चुका था। पोते की सूचना पर आनन-फानन में परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ निहारिका सेमवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शव करीब 30 प्रतिशत जला हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत संस्कार भारती द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement