Connect with us

उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पत्रकार आनंद गोस्वामी और विकास झा को किया सम्मानित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- ऋषिकुल स्थित प्रेस मीडिया के उद्घाटन अवसर पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया इकाई के सचिव वरिष्ठ पत्रकार आनंद गोस्वामी और पत्रकार विकास कुमार झा को प्रतीक चिह्न और फूलमाला पहनकर सम्मानित किया गया।


उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार आनंद गोस्वामी ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में युवाओं का पदार्पण सुखद है। समय के साथ पत्रकारिता का स्वरूप बदला है। जिसे युवा पत्रकार बखूबी समझकर आगे बढ़ रहे हैं। युवा पत्रकारों को प्रोत्साहन की जरूरत है। ताकि वे चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ सके। उन्होंने मीडिया कार्यालय की टीम समेत अन्य युवा पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदर्श पत्रकारिता के मापदंडों को स्थापित करते हुए निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे। पत्रकार विकास कुमार झा ने कहा कि युवा पत्रकारों में सीखने की ललक है और वे तेजी से नई चीजों को सिखाने में भी विश्वास रखते हैं। डिजिटल मीडिया के आने से पत्रकारिता का कार्य थोड़ा आसान हुआ है, लेकिन चुनौतियां भी उसी तेजी के साथ आगे बढ़ी है। पत्रकारिता का भार युवाओं के कंधे पर है। यही युवा पत्रकार आगे चलकर पत्रकारिता के क्षेत्र में नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर युवा पत्रकार गौरव कुमार ने कहा कि वे अपने वरिष्ठों के मार्गदर्शन में पत्रकारिता की मापदंडों के अनुसार स्वच्छ पत्रकारिता करने का प्रयास करेंगे। मीडिया कार्यालय में पीयूष चौहान, दीपक चौहान, वैभव भाटिया, सनत शर्मा, अमित मंगोलिया, अनुभव बंसल, सुमित तिवारी, अमित बालियान, विक्की सैनी सहित अन्य पत्रकार सक्रिय रूप से सहयोगी पत्रकार की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: गणेश गोदियाल को दोबारा कमान, प्रीतम-हरक को मिली अहम जिम्मेदारी

Select Language

Advertisement