Connect with us

देहरादून

पहले दोस्ती की और फिर चाय बागान में ले जाकर किया किया दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, देहरादून का मामला
देहरादून। गुरुवार को मुस्लिम युवक के हिंदू युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को घुमाने के बहाने वसंत विहार थाने के पास चाय बागान में लेकर गया और वहां दुष्कर्म किया। आरोपी भागने की फिराक में था लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी गुलफाम निवासी मेहूंवाला, नूर बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वसंत विहार थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली के अनुसार, एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि उसकी बेटी सुबह किसी काम से सेवलाकलां की तरफ जा रही थी। इसी दौरान आरोपी गुलफाम ने जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठा लिया और चाय बागान की तरफ सुनसान क्षेत्र में ले गया। यहां आरोपी ने युवती का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां से भागने लगा तभी युवती ने चिल्लाना शुरू कर दिया। पीड़िता की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी को थाने ले जाकर पुलिस के हवाले किया गया, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक! सेलाकुई में मौसा ने 10 वर्षीय भांजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार; लोगों ने दुकान पर किया प्रदर्शन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement