Report by : Paras Bisht
Published at :
xr:d:DAFc-1u0C7k:133,j:2376111260,t:23040821
हल्द्वानी। दहेज के लिए महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार नाजरीन पुत्री रियासत निवासी लाइन नंबर 12 बनभूलपुरा, हल्द्वानी ने थाना बनभूलपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई और कहा कि उसका निकाह 11 मार्च 2018 को सलीम निवासी नहटौर जिला बिजनौर के साथ हुआ था। आरोप है कि उसने एक पुत्री को जन्म दिया तो ससुरालवालों ने उसे पांच लाख रुपये लाने के लिए घर से निकाल दिया।
इसके बाद समझौता होने पर उसे वापस ले गए। उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो पति ने तीन बार बोलकर तलाक दे दिया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।