Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश का पहला ट्राईथलन दौड़ इवेंट आयोजित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में आज प्रदेश का पहला ट्राईथलन दौड़ इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हर एक प्रतिभागी को तैराकी, साइकिलिंग और दौड़कर पूरी करनी होगी।


नैनीताल में ‘रन टू लिव’ संस्था ने एक ट्राईथलन दौड़ का आयोजन किया जिसमें हर प्रतिभागी को 250 मीटर स्विमिंग, 25 किलोमीटर साइकलिंग और 10 किलोमीटर की दौड़ करनी अनिवार्य थी। इस प्रतियोगिता में 12 टीमों समेत कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रविवार हुई इस रेस को जिलाधिकारी धिराज गर्भयाल ने फ्लैग ऑफ किया।

यह भी पढ़ें 👉  टैक्सी चालकों की नहीं होगी मनमानी, सार्वजनिक जगहों, पार्किग और टैक्सी स्टैंड पर लगाएं किराया सूची: रावत

तल्लीताल के बोट स्टैंड से शुरू हुई रेस का समापन सैंट जोसफ स्कूल में हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के खेलों के पॉप्युलर होने से क्षेत्र में पर्यटन विकास होता है। ये प्रदेश का पहला ऐसा इवेंट है और आगे चलकर इसे और भी ज्यादा लोकप्रिय बनाने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा रन 2 लिव संस्था के अध्यक्ष हरीश तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता में टीम इवेंट के साथ ही आयरन मैन बनने के लिए भी प्रतिभाग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि का मान: IG योगेन्द्र रावत सहित उत्तराखंड के 12 कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, देखें विजेताओं की सूची
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement