Report by : कालू वर्मा
Published at :
यहां नाली में मिला पांच माह का भ्रूण, पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर उसका डीएनए सैंपल लिया

ऋषिकेश। शांतिनगर की एक नाली में पांच माह का भ्रूण बहते हुए मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर उसका डीएनए सैंपल सुरक्षित रखवा लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर बाद हीरालाल मार्ग किनारे शांतिनगर की गली नंबर पांच की नाली में भ्रूण बहता दिखा। पुलिस ने मौके से भ्रूण कब्जे में ले लिया और आसपास पूछताछ की, पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से भ्रूण के डीएनए को सुरक्षित रख उसका पंचनामा भर दिया। भ्रूण को फिलहाल एम्स में भेज दिया गया है। एसएसआई दर्शन काला ने बताया कि जांच में यह पता चला है कि भ्रूण लड़के का है। इसको लेकर जांच जारी है। आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›