Connect with us

देहरादून

देहरादून में रिटायर्ड फौजी और एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वसंत विहार क्षेत्र की घटना, रिटायर्ड फौजी वॉक और महिला घर से एक कोठी में खाना बनाने निकली थी
देहरादून। रिटायर्ड फौजी और एक महिला का शव रविवार सुबह वसंत विहार क्षेत्र के चाय बागान इलाके में सड़क किनारे सिंचाई गूल में पड़ा मिला। रिटायर्ड फौजी सवेरे घर से टहलने के लिए निकले थे। महिला अपने घर से एक कोठी में खाना बनाने जा रही थी। प्रथमदृष्टया पुलिस किसी वाहन से टक्कर को मौत की वजह मान रही है। दोनों के शरीर पर चोट के मामूली निशान हैं। घटनास्थल के पास वाहन का एक टूटा हिस्सा भी मिला है। पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। दोनों के शवों का डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
घटना गोरखपुर मार्ग पर दरू चौक के पास हुई। अंबीवाला निवासी पूर्व फौजी संदीप मोहन धस्माना (40) पुत्र मदन मोहन धस्माना रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वह अक्सर एक या डेढ़ घंटे में घर वापस पहुंच जाते थे। रविवार को तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंचे। परिजन चिंतित हुए तो उन्होंने आसपास में तलाश की शुरू की। लोकेशन दरू चौक के पास मिली। परिजन इस लोकेशन के आधार पर संदीप को ढूंढते हुए पहुंचे तो देखा कि सिंचाई गूल के पास उनका जूता पड़ा हुआ था। एक अन्य राहगीर ने देखा कि वहां पर संदीप का मोबाइल पड़ा था।
करीब एक मीटर दूर देखा कि संदीप सिंचाई गूल में डूबे हुए थे। उनके पैरों के पास एक महिला भी डूबी थी। दोनों के चेहरे पानी में साफ दिखाई दे रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने प्रेमनगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि यह क्षेत्र वसंत विहार थाने का है। वसंत विहार थाने से पुलिस पहुंची और महिला के बारे में जानकारी की। महिला की पहचान हेमलता (38) पत्नी सुनील कुमार निवासी पितांबरपुर के रूप में हुई। हेमलता रोज सुबह पास के गांव में एक कोठी में खाना बनाने जाती थी। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। मामले में दोनों पक्षों ने देर शाम तक तहरीर नहीं दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement