Connect with us

देहरादून

देहरादून में बोर्डिंग स्कूल की 16 वर्षीय छात्रा अस्पताल से लापता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गुजरात की रहने वाली है छात्रा,पुलिस ने शुरू की तलाश
देहरादून। निजी बोर्डिंग स्कूल की 16 वर्षीय छात्रा शनिवार शाम लापता हो गई। छात्रा का परिवार गुजरात में रहता है। पुलिस ने उन्हें भी सूचना भेज दी है।
इंस्पेक्टर कैंट जीसी शर्मा ने बताया कि शिगाली हिल्स इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर ममता सिंह ने तहरीर दी। उन्होंने कहा कि उनके बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी परेशान व तनाव में लग रही थी। उसे उपचार के लिए शनिवार शाम सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया। वहां साइकोलॉजिस्ट ने चेकअप किया। इस दौरान स्कूल की टीम उसके साथ गई थी। तभी छात्रा ने नर्स से कहा कि उसे टॉयलेट जाना है। टॉयलेट जाने की बत कहकर वह अस्पताल से लापता हो गई। काफी देर तलाश के बाद भी पता नहीं लगा तो सीसीटीवी कैमरे देखे गए, जिनमें वह अस्पताल से बाहर जाती दिखी। पुलिस जांच शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement