Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून: रिस्पना पुल पर सड़क पर आम लूटने से लगा घण्टों जाम

देहरादून। रिस्पना पुल पर बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे एक आम से भरा ट्रक पलट गया, जिससे सड़क पर 600 पेटियां आम बिखर गईं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मौके पर हंगामे और अफरातफरी का माहौल बन गया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने आम सड़क पर बिखरे देखे, वे बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और आम लूटने की होड़ मच गई।

ट्रक शहर की ओर से हरिद्वार जा रहा था। नेहरू कॉलोनी थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि रिस्पना पुल के पास ट्रक का एक्सेल टूट गया, जिससे ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

ट्रक पलटने से हरिद्वार जाने वाली लेन को तत्काल बंद कर दिया गया। पुलिस ने पहले क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाया और फिर सड़क पर बिखरी आम की पेटियों को साफ करवाया। यह पूरी प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे तक चली, जिसके बाद ट्रैफिक को सामान्य रूप से बहाल किया गया।

इस दौरान रिस्पना पुल और आसपास के क्षेत्रों में करीब साढ़े सात घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे commuters को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा और ट्रकों की तकनीकी स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›