Report by : CWN Desk
Published at :
वन विभाग ने ओखलकांडा क्षेत्र में मनाया अग्नि सुरक्षा सप्ताह

धानाचूली। दक्षिणी गौला रेज क्षेत्र ओखलकांडा में वन विभाग द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया गया।
यह जानकारी देते हुए वन क्षेत्र अधिकारी दक्षिणी गौला रेज ललित मोहन कार्की ने बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह 1 फरवरी से 7 फरवरी तक मनाया जाना है। इस दौरान वनों को आग से बचाने के लिए स्थानीय जनता का सहयोग लेने के साथ उन्हें जागरूक भी करना होगा। वही कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा में सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य विभागीय कार्य के विषय में समीक्षा व चर्चा कर जानकारियां उपलब्ध कराई गई। वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की द्वारा समस्त स्टाफ से अपील की गई कि ग्राम पंचायतों व वन पंचायतों द्वारा अग्नि सुरक्षा हेतु आग बुझाने में सहयोग करने की अपील की गई। श्री कार्की ने विशेष कर वन सरपंचों से संपर्क कर अग्नि जंगलों में लगने वाले आग पर तत्काल काबू पाने के लिए विभाग और स्थानीय लोगों की मदद लेने की भी अपील की।


इस दौरान बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी हेमचंद्र गहतोड़ी, रेंजर ललित मोहन कार्की, जगत सिंह, मिनसुन कुमार, देवेंद्र नेगी, नरेश चंद्र भट्ट ,कमलेश तिवारी, दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›