Report by : CWN Desk
Published at :
मुक्तेश्वर पुलिस ने ट्रैफिक, नशा, व साइबर अपराध की जानकारी

पहाड़पानी और पदमपुरी में जनता के साथ किया संवाद
धानाचूली। मुक्तेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़पानी व पदमपुरी क्षेत्र में स्थानीय जनता से संवाद कर नशा, यातायात के नियमों, साईबर अपराध की जानकारी दी। साथ ही अपराधों को रोकने लिए लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

सोमवार को मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी ने ग्रामीणों के साथ पहाड़पानी मे संवाद के दौरान बताया अब अधिकांश क्षेत्र रैगुलर पुलिस के अंतर्गत आ गया है। किसी भी घटना की जानकारी 112 व थाने, व चौकी प्रभारियों के नम्बर पर दे। ताकि समय रहते पुलिस सहायता को पहुँच सके।

वही धारी रिपोटिंग चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार ने पदमपुरी क्षेत्र में स्थानीय दुकानदारों व व्यापारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के साथ अनैतिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को जानकारी देने की अपील की ।उन्होंने कहा किसी भी घटना की सूचना तत्काल थाने चौकी को दे, ताकि पुलिस घटनाओं को रोकने में मदद कर सके। इस दौरान उन्होंने साइबर अपराध, यातायात नियमों और नाबालिक बच्चों को बाइक स्कूटी देने से मना करने की अपील की। इस दौरान कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›