Report by : CWN Desk
Published at :
थानाध्यक्ष खनश्यू ने पतलोट में चलाया जन-जागरूकता अभियान

ग्रामीणों से सम्पर्क कर दी कई जानकारियां

धानाचूली/ओखलकांडा। जनपद नैनीताल में नवीनतम थाना खनस्यू के थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा द्वारा अपनी टीम के था पटलोट क्षेत्र में जनसंपर्क कर जागरूकता अभियान चलाया।
मंगलवार को पतलोट में स्थानीय व्यापारियों ,युवाओ, वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में थानाध्यक्ष श्री राणा ने नियमित पुलिस का थाना खनश्यू खोले जाने की जानकारी देते हुए आपसी परिचय प्राप्त कर स्थानीय कानून व्यवस्था की जानकारी ली गयी। वही स्थानीय जनता से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने, बाहरी व्यक्तियों/ किराएदारो का सत्यापन कराए जाने, संदिग्ध व्यक्ति/घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिए जाने का अनुरोध किया गया।

इसके अलावा आपातकालीन नम्बर 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एवम महिला सुरक्षा एप गौरा शक्ति , उत्तराखंड पुलिस एप की जानकारी दी गई। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह मटियाली स्थानीय लोग मौजूद रहे। इधर सहयोग देने के लिए एसओ राणा ने उनका आभार व्यक्त किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›