Report by : CWN Desk
Published at :
7.8 तीव्रता के भूकंप से हिला तुर्की, 100 से अधिक लोगों की मौत

तुर्की सरकार ने आपातकाल लगाया, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका

नई दिल्ली। तुर्की में सोमवार भोर भूकंप के दो झटकों ने पूरे तुर्की को हिला दिया। 100 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है। हजारों लोग हताहत हैं। तुर्की सरकार ने आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी है। राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
बीबीसी तुर्की के हवाले से  बताया है कि भूकंप से भवनों को भारी नुकसान पहुंचा है। इमारतें मलबे के ढेर में बदल हैं। भूकंप का पहला झटका सीरियाई सीमा के गाज़िएनटेप में कहमानमारश के पास महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज हुई।
तुर्की के गृह मंत्री सुलेमान शोयलू के हवाले से कहा कि भूकंप का बड़ा असर देश के कहमानमारश, हैटे, गाज़िएनटेप, ओस्मानिये, अदियामान, सनलिउर्फ़ा, मलेटिया, अदाना, दियारबाकिएर और किलिस में पड़ा है।। पड़ोसी सीरिया में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›