Connect with us

देहरादून

चकराता में भाजपा के पूर्व महामंत्री की कार खाई में गिरी, मौके पर ही मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चकराता। भारतीय जनता पार्टी क्वांसी के पूर्व महामंत्री और खबऊ गांव निवासी प्रीतम चौहान की शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रीतम चौहान अपनी कार से अकेले चकराता जा रहे थे। जस्टा गांव के पास पवात्रा धार के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

घटना के समय वह गाड़ी में अकेले ही थे। सुबह करीब नौ बजे वह अपने गांव खबऊ से चकराता के लिए निकले थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमेजी (जापान) पहुँची हरिद्वार की बेटी संगीता राणा, एशियन-अफ्रीकन पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

प्रीतम चौहान की मौत से उनके पैतृक गांव खबऊ, खत तपलाड़ और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि खबऊ गांव के पूर्व प्रधान रतन सिंह के चार पुत्र हैं, जिनमें प्रीतम दूसरे नंबर पर थे।

यह भी पढ़ें 👉  'माल्टा पार्टी' से हरीश रावत ने साधा सरकार पर निशाना, पहाड़ के उत्पादों के MSP पर बड़ा वार

प्रीतम चौहान सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय थे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के क्वांसी मंडल में महामंत्री पद पर भी काम किया था। हादसे के बाद गांव में परिजनों और स्थानीय लोगों में मातम पसरा हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement