Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराई, हरीश रावत घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय मंगलवार रात की घटना, काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया
हल्द्वानी। हल्द्वानी
से मंगलवार देर रात काशीपुर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में हरीश रावत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें काशीपुर के केवीआर अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। इस घटना में रावत की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के अनुसार, पूर्व सीएम रावत मंगलवार रात अपनी कार से कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे थे। रात करीब 12.05 बजे बाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक लोडर वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में आगे की सीट पर बैठे पूर्व सीएम को जोर का झटका लगा। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी तत्काल मौके पर पहुंचे। बाजपुर के सीओ भंडारी ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत को बाजपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद काशीपुर के केवीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement