Connect with us

उत्तराखण्ड

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 18 नवंबर से बंद होंगे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर 14 नवंबर को बंद होंगे
बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 18 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर बंद हो जाएंगे।
मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक समारोह में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी को साक्षी मानकर कपाट बंद करने की तिथि की घोषणा की। इससे पहले धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने पंचांग गणना की तथा वेदपाठी रविन्द्र भट्ट सहित वेदाचार्यों ने स्वास्तिवाचन किया। मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 15 नवंबर को बंद हो जाएंगे।
गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर 14 नवंबर को बंद होंगे। मद्महेश्वर मंदिर के 22 नवंबर और तुंगनाथ मंदिर के कपाट एक नवंबर बंद होंगे।

Select Language

Advertisement