उत्तराखण्ड

इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड मिशन के तहत चेन्नई में आज रोड शो करेंगे सीएम धामी

मुख्यमंत्री उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों से मिले, बोले उद्यमी उत्तराखंड में निवेश के लिए उत्साहित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी देर शाम चेन्नई पहुंच गए हैं। वे गुरुवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेश को लेकर रोड शो में हिस्सा लेंगे।
सीएम धामी बुधवार दोपहर दिल्ली से चेन्नई के लिए रवाना हुए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और सौरभ बहुगुणा भी गए हैं। सीएम गुरुवार को तिरूमूर्ति नगर नुंगमबक्कम चेन्नई के ताज कोरोमंडल में विभिन्न औद्योगिक घरानों से वन-टू-वन बातचीत कर रोड शो में हिस्सा लेंगे। देर शाम वे वापस दिल्ली लौटेंगे और उत्तराखंड सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 28 अक्तूबर को बंगलुरु में रोड शो होगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और रेखा आर्या शामिल होंगे। मुख्यमंत्री धामी एक नवंबर को फिर अहमदाबाद में होने वाले रोड शो में हिस्सा लेंगे। वहां उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी जाएंगे, जबकि छह नवंबर को मुंबई में होने वाले रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रहेंगे। सरकार इन्वेस्टर्स समिट से पहले अब तक 55 हजार करोड़ के निवेश का करार कर चुकी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रात्रि भोज पर उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई नई नीतियां बनाई हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का कहना है कि राज्य सरकार ने सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक सुंदरता को बचाएरखते हुए प्रदेश के विकास का मार्ग चुना है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम पीस टू प्रॉस्पेरिटी है। टूरिज्म, वेलनेस और हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री के साथ अनेक नए एवं गैर परंपरागत उद्योग विकसित किए जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी