Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: क्रिकेट लीग के नाम पर 32 लाख की ठगी, पूर्व विधायक भी हुए शिकार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में क्रिकेट लीग के नाम पर पूर्व विधायक नारायण पाल और हेमंत शर्मा से 32 लाख की धोखाधड़ी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी पहुंचे थे, पुलिस जांच शुरू।

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के नाम का सहारा लेकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 लीग कराने के बहाने एपिक विक्टरी क्रिकेट लीग (ईवीसीएल) ने निवेशकों को अपना शिकार बनाया। ठगी का शिकार होने वालों में सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल और हरियाणा के एक युवक शामिल हैं।
कैसे हुई लाखों की धोखाधड़ी?
जानकारी के अनुसार, इस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कुल छह टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों की फ्रेंचाइजी बेचने के नाम पर आयोजकों ने मालिकों से भारी भरकम फीस वसूली। पूर्व विधायक नारायण पाल ने ‘उत्तराखंड सोल्जर्स’ टीम के लिए 9 लाख रुपये दिए थे। वहीं, हरियाणा निवासी हेमंत शर्मा ने ‘यूपी वॉरियर्स’ के लिए 23 लाख रुपये का भुगतान किया था।
प्रवीण कुमार के दौरे से बढ़ा शक
लीग के प्रचार के लिए भारतीय स्विंग गेंदबाज प्रवीण कुमार को भी हल्द्वानी बुलाया गया था। हालांकि, आयोजकों के व्यवहार और फीस को लेकर हुए विवाद के बाद वह अचानक रात में ही वापस लौट गए। 3 फरवरी को होने वाला पहला मैच जब बिना ठोस कारण के स्थगित हुआ, तब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ।
पुलिस ने आयोजक को लिया हिरासत में
गुरुवार को पीड़ितों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की तहरीर मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लीग के मुख्य आयोजक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

Select Language

Advertisement