Connect with us

देहरादून

देहरादून: खौफनाक अंत! जंगली जानवर से जान बचाने को पोल पर चढ़ा युवक, करंट ने ली जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डोईवाला के लच्छीवाला में जंगली जानवर के डर से बिजली के पोल पर चढ़ा युवक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आया। दर्दनाक हादसे में मौत, पहचान की कोशिश जारी।

डोईवाला (देहरादून): उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। लच्छीवाला के पास जंगली जानवर से अपनी जान बचाने की कोशिश में एक युवक रेलवे के हाई-वोल्टेज बिजली पोल पर चढ़ गया। बदकिस्मती से युवक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
घटना सोमवार शाम की है, जब पुलिस को लच्छीवाला जीरो पॉइंट के पास दून-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर एक झुलसा हुआ शव मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, लेकिन शव इतना अधिक झुलस गया है कि युवक की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है।
हर्रावाला चौकी प्रभारी रघुवीर कपरूवाण ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने किसी जंगली जानवर को देखकर डर के मारे बिजली के खंभे का सहारा लिया होगा। पोल पर जलने के गहरे निशान मिले हैं, जो हाई-वोल्टेज करंट की पुष्टि करते हैं। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों से पूछताछ के बावजूद अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जंगली जानवरों की आवाजाही वाले इस क्षेत्र में इस हादसे ने स्थानीय निवासियों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है।

Select Language

Advertisement