Report by : CWN Desk
Published at :
सड़क किनारे भिखारी के रूप में मिला 10 साल से बिछड़ा पति

महिला हुई भावुक और लिपट कर रोने लगी, बोली मुझे मेरा भगवान मिल गया
यूपी
के बलिया में फिल्मी कहानी की तरह सबको हैरान करने वाला वाक्या सामने आया है। एक महिला को 10 साल से लापता पति सड़क पर भीख मांगते मिला है। महिला सरकारी अस्पताल जा रही महिला थी अचानक उसे लापता पति दिख गया। पति को देखकर महिला इस कदर भावुक हो गई कि उससे लिपट कर रोने लगी।
मामला शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल के बाहर का है। बताया जा रहा है कि 21 साल पहले जानकी और मोती चंद्र वर्मा की शादी हुई थी। 10 साल पहले पति मोती चंद्र वर्मा अचानक से गायब हो गया था। तभी से मैं अपने पति को हर जगह तलाश कर रही थी। नेपाल तक उसे ढूढने गई। लेकिन मायूसी मिली।
महिला का पति अस्पताल के गेट के पास ही बैठा हुआ था । उसके शरीर पर कपड़ा नहीं था। चेहरा और बाल बहुत गंदे थे। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। महिला पति के बालों में फंसी गंदगी को साफ करती है। ऐसा करते हुए महिला लगातार रो रही है और अपने पति का हाल पूछ रही है। मुझे मेरे भगवान मिल गए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›