Connect with us

हरिद्वार

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार: स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने आज हर की पौड़ी के समीप शहीद पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। दो मिनट का मौन रखकर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने गांधी जी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सादगी ने सभी को प्रभावित किया। समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने नफरत को दूर करने और एकता लाने की आवश्यकता पर बल दिया। संगठन के अध्यक्ष देशबंधु ने गांधी जी को राष्ट्रपिता और महर्षि दयानंद सरस्वती को राष्ट्र पितामह बताते हुए कहा कि आज की परिस्थितियों में हमें गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारी डी.सी. नौटियाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Select Language

Advertisement