Report by : CWN Desk
Published at :
दोस्त के साथ प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका के परिजनों ने किया पथराव, दोस्त की गई जान

पिथौरागढ़ के नामिक गांव की घटना, महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार

बेरीनाग। प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के घर दोस्त के साथ गए युवक को जान गवानी पड़ी। दरअसल, प्रेमी अपने दोस्त के साथ प्रेमिका में घर गया था। प्रेमिका के परिजनों ने पथराव कर दिया, जिसमे दोस्त के भागते वक्त खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बेरीनाग के ग्वीर गांव निवासी सचिन कुमार का नामिक गांव निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सचिन कुमार अपने दोस्त गांव निवासी अंकित कुमार के साथ प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था। सचिन और अंकित मोटर साइकिल से बागेश्वर जिले के गोगिना तक पहुंचे। जहां से पैदल चलकर नामिक गांव पहुंचे। दोनों युवती के घर पहुंच गए। जब स्वजनों ने इनको देखा तो आक्रोशित हो गए। स्वजनों द्वारा इन पर पथराव किया गया।पथराव के दौरान सचिन कुमार गांव से ऊपर की तरफ भागा तो अंकित कुमार नीचे की तरफ दौड़ा था। जिससे वह खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक अंकित कुमार के पिता खाद्य विभाग में कार्यरत हैं और बड़ा भाई एलटी शिक्षक है। मृतक के पिता द्वारा नाचनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक युवक के अनुसूचित जाति का होने से यह मामला गंभीर हो चुका है।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि सचिन कुमार का नामिक गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपने दोस्त मृतक अंकित कुमार के साथ नामिक गांव पहुंचे। गांव में लड़की के स्वजनों ने उन्हें घर पर देख लिया और दोनों पर पथराव किया। पथराव करने पर दोनों भागे अंकित कुमार इस दौरान खाई में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›