Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
दन्या से आरासलपड़ मार्ग में अब नहीं लगेंगे झटके, 20 करोड़ से डामरीकरण का कार्य शुरू

जागेश्वर विधानसभा की तीन अन्य सड़कों का भी सांसद अजय टम्टा ने डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया
अल्मोड़ा। दन्या-आरासलपड़ मोटर मार्ग में बीस करोड़ की लागत से डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा जागेश्वर विधानसभा की तीन अन्य सड़कों का भी शिलान्यास हुआ। सांसद अजय टम्टा ने बुधवार को डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
बुधवार को उर्धेश्वर महादेव मंदिर में हुए दन्या-आरासलपड़ मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ने कहा कि इस सड़क के अलावा भनोली-जैंती, जैंती-पिपली और चायखान-थुवासिमल सड़कों का भी शिलान्यास किया गया है। सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए चारों सड़कों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 56 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस दौरान जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा ने कहा कि पूरे प्रयास हैं कि सड़कों को चकाचक बनाया जाए। यहां जिलाधक्ष रमेश बहुगुणा, नरेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, रमेश जोशी, हंसादत्त पांडे, सतीश पांडेय, गणेश पाण्डेय, डीके जोशी, मनोज पंत, ज्ञान प्रकाश पंत, सतीश पंत, भुवन पंत, लीलाधर जोशी, महेश भट्ट, खीमानंद आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›