Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at : Updated at :
22 जनवरी को श्री राम मंदिर धरमघर में होगा भव्य आयोजन
22 जनवरी को श्री राम मंदिर धरमघर में होगा भव्य आयोजन
22 जनवरी को श्री राम मंदिर धरमघर में होगा भव्य आयोजन

ग्राम तलचौना में भट्ट परिवारों ने 50 साल पूर्व किया था श्री राम मंदिर का निर्माण

22 जनवरी को श्री राम मंदिर धरमघर में होगा भव्य आयोजन

अल्मोड़ा। 22 जनवरी को श्री राम मंदिर धरमघर में प्रातः 9:00 बजे से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनपद पिथौरागढ़ के गांव विसाड के पंडित भट्ट अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में प्रमुख पंडित के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर  जनपद अल्मोड़ा विकासखंड धौलादेवी के गांव तलचौना मैं भी खुशी की लहर है। इस गांव में भी विसाड के भट्ट परिवार रहते हैं।
ग्राम तलचौना में भट्ट परिवारों द्वारा श्री राम मंदिर का निर्माण आज से लगभग 50 वर्ष पूर्व से किया है। जिसमें प्रधान पुजारी के रूप में भट्ट परिवार ही प्रतिदिन पूजा करते हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इस अवसर पर ग्राम तलचौना के राम मंदिर में भी सुंदरकांड, भजन कीर्तन एवं प्रति भोज का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां सभी भट्ट परिवारों एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता द्वारा जोर-जोर से की जा रही है। मंदिर में रंग रोगन एवं लाइट लगाने का कार्य चल रहा है।
22 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे श्री राम मंदिर धरमघर तलचौना में भजन कीर्तन सुंदरकांड एवं प्रसादी के रूम में भोजन कर सभी भट्ट परिवारों को अनुग्रहित करेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›